बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

03 Nov 2026

धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

गांधी प्रतिमा के सामने STOP बैरिकेड, नीचे मलबा-कचरे का ढेर... शहर की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय का प्रमुख महात्मा गांधी चौक इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में है। गांधी प्रतिमा के ठीक सामने पुलिस का STOP बैरिकेड लगा है और उसके सामने ही मलबे, पत्थरों, पुराने कपड़ों और कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। शहर के प्रमुख चौक की यह तस्वीर कहीं न कहीं सफाई व्यवस्था की हकीकत बयां करती नजर आ रही है।

महज तीन दिन बाद धनतेरस और उसके बाद दीपावली का पर्व                       त्योहार के चलते बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने वाली है। ऐसे समय में शहर के प्रमुख स्थल गांधी चौक पर इस तरह कचरा और मलबा पड़ा होना शहर की सुंदरता और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है।

गांधी प्रतिमा के सामने लगे बैरिकेड के ठीक सामने जमा कचरे का यह ढेर राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जिस चौक को स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आना चाहिए, वहां की यह स्थिति जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

त्योहार से पहले सफाई होगी या तस्वीर ऐसे ही रहेगी?

धनतेरस और दीपावली से पहले शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी नगर प्रशासन की है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या जिम्मेदार विभाग गांधी चौक सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारता है, या फिर दीपावली के त्योहार में भी गांधी चौक की यह तस्वीर शहर की पहचान बनी रहेगी।