पेच वर्क कार्य करने में प्रशासन दिख रहा अक्षम, गाड़ियां लगातार गड्ढों में फंस रही, बायपास मार्ग हो रहा घंटो जाम
बलौदाबाजार। पहले ही ओवर लोडिंग की मार झेलती जिले की सड़कों के हालात जर्जर है ऊपर से लगातार शासन प्रशासन को अवगत होने के बावजूद पेंच वर्क कार्य नहीं हो रहा। कई समाचार पत्रों आदि ने बायपास रोड की बदहाल स्थिति के सम्बन्ध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था जिस पर भी प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसका खामियाजा आम जनता एवं भारी वाहनों के ड्राइवरो को भुगतना पड़ रहा है। लवन से भाटापारा मार्ग को जोड़ने वाले एकमात्र बायपास सड़क के गड्ढो में दो ट्रक फंस गए जिसके चलते करीब 10 से 12 घंटो से इस मार्ग से आवागमन अवरुद्ध हो गया है । उक्त मार्ग को बने करीब 9 से 10 वर्ष पूर्ण हो गया है किंतु आज पर्यंत इस बायपास मार्ग जिससे रोजाना चार से पांच सीमेंट प्लांटों से संबंधित सैकड़ो ट्रकों का रोजाना आवागमन होता है। इतने महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग का नवीनीकरण नहीं किया गया है।
पिछले कुछ वर्षों से मरम्मत के नाम पर सिर्फ पैच वर्क कर काम चलाया जा रहा है। जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह से लवन रोड चौक से भाटापारा बाईपास के गड्ढे में दो ट्रक एक साथ फस गये जिसके चलते करीब 10 किलोमीटर का जाम लगा है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले आम जन सहित दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक काफी परेशान हो रहे हैं। उक्त सड़क को पूरी तरह से नवनिर्माण की जरूरत है उसके बावजूद विभाग एवं प्रशासन मौन है l
12 घंटो से अधिक समय से ड्राईवर फंसे हैं, मार्ग में बारिश पूर्व से बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के चलते करीब 7 से 8 वाहन अलग-अलग गड्ढो में फंसे हुए एवं ट्रकों के पट्टे टूट रहे हैं जिसके चलते उन्हें बनाने व निकालने में काफी परेशानी हो रही है बता दें कि करीब 12 घंटे से यह जाम की स्थिति बनी हुई है जिसकी वजह से भारी वाहनों के चालक भूखे अपनी ट्रकों के साथ मार्ग में खड़े हुए हैं प्रशासन को तत्काल इन पर संज्ञान लेकर मार्ग का पेच वर्क कराना चाहिए और सुचारू आवागमन के लिए तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या दूर करनी चाहिए।
बाईपास से मुख्यालय में बैठे अधिकारियों के कार्यालयों की दूरी केवल 4 किलोमीटर की है, किंतु इतनी बड़ी समस्या को लेकर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक सामने नहीं आए हैं।