बलौदाबाजार l नगर की सुरभि सेन को पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एम ए इंग्लिश में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सुरभि सेन बाल्यकाल से ही मेधावी छात्रा थी । उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुरूकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा बाजार में हुई तथा उच्च शिक्षा पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर से किया जिसमें एम ए इंग्लिश की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसपर उन्हें सम्मानित किया गया। सुरभि सेन बलौदा बाजार के नगरपालिका पार्षद कन्हैया सेन व संतोषी सेन की पुत्री है। सुरभि सेन की उपलब्धि पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष जितेन्द्र महाले, राजु सलुजा, गुरू कुल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती वंदना तिवारी, प्यारे लाल सेन, जीतसिंह सेन, जगदीश श्रीवास, सहित परिजनों ने बधाई शुभकामनाए देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।