बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत

03 Nov 2026

दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति में सुआ नृत्य-गान का अपना विशेष स्थान है। दीपावली पर्व के दौरान गांवों और शहरों में कन्याएं व महिलाएं समूह बनाकर घर-घर और प्रतिष्ठानों के पास जाकर सुआ नृत्य करती हैं। गीतों के माध्यम से माता लक्ष्मी की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि और घर-परिवार में लक्ष्मी के वास की कामना की जाती है।

नीले,पीले, रंग बिरंगे परिधानों में सजी कन्याओं और महिलाओं का समूह जब सुआ गीत गाते हुए पारंपरिक अंदाज में नृत्य करते है, तो दीपावली की खुशियों में लोक संस्कृति की अनूठी छटा जुड़ जाती है। यह केवल नृत्य-गान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पीढ़ियों से चली आ रही लोक परंपरा और सामूहिक संस्कृति की पहचान भी है।

हालांकि बदलते समय के साथ सुआ नृत्य-गान की परंपरा में पहले की अपेक्षा अब काफी कमी देखने को मिल रही है। बुजुर्गों के अनुसार पहले दीपावली से करीब 15-20 दिन पहले ही अलग-अलग समूह घर-घर पहुंचने लगते थे और लगातार सुआ गीतों की गूंज सुनाई देती थी। अब ऐसे समूह पहले की तुलना में कम नजर आते हैं।

आधुनिकता के दौर में भी दीपावली पर सुआ नृत्य-गान की यह परंपरा कहीं न कहीं छत्तीसगढ़ की मिट्टी, संस्कृति और लोक आस्था से लोगों को जोड़ती है। जरूरत है कि नई पीढ़ी भी इस विरासत को जाने, समझे और आगे बढ़ाए, ताकि आने वाले वर्षों में दीपावली के साथ सुआ गीतों की मधुर गूंज भी कायम रहे।