बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी

07 Aug 2026

बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी


बलौदाबाजार के एक ब्यूटी पार्लर में हुई घटना ने खड़े किए गंभीर सवाल, दोषियों को मिले कठोर सजा देने एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी

बलौदाबाजार। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता टोली सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक मिकी तिवारी ने ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और पीछा करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जिले में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्री तिवारी ने कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच करे कि आरोपी का वहां लगातार आना-जाना किन परिस्थितियों में होता था, महिलाओं के लिए संचालित ब्यूटीपार्लर में बाहरी लोगों की पहुंच कैसे बनी और क्या इस घटना से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं। यदि जांच में किसी प्रकार का संगठित नेटवर्क, सुनियोजित गतिविधि या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन सभी के विरुद्ध भी बिना किसी दबाव या भेदभाव के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। किसी भी अपराधी को राजनीतिक, सामाजिक या अन्य किसी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

श्री तिवारी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में पुलिस-प्रशासन को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए कि भविष्य में कोई भी महिला या बेटी के सम्मान पर बुरी नजर डालने का साहस कोई भी न कर सके।

संगठन ने जिले की महिलाओं, युवतियों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि यदि इस मामले में या इसी प्रकार की किसी अन्य घटना में कोई महिला अथवा युवती पीड़ित रही हो, तो बिना किसी भय के सामने आकर पुलिस को शिकायत दें। कानून के अनुसार पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। संगठन ने कहा कि यदि अन्य पीड़िताएं सामने आती हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में और अधिक तथ्य सामने आ सकेंगे तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर वैधानिक स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा।

इसके साथ ही जिले की महिलाओं, छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। संगठन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे पर वह हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा।