बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

04 Nov 2026

वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

03 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बच्चों को दी गई साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, गुड-बैड टच व यातायात नियमों की जानकारी

सोशल मीडिया रील्स, फ्री फायर गेम के दुष्प्रभावों और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने का दिया गया कड़ा संदेश

छात्र-छात्राओं को करियर गाइडेंस देकर एक जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनने के लिए किया गया प्रेरित

​बलौदाबाजार l पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं को कम उम्र से ही कानून की जानकारी, सुरक्षा और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को थाना गिधौरी पुलिस की टीम द्वारा वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में एक भव्य एवं उपयोगी यातायात व सड़क सुरक्षा सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​विद्यार्थियों को दिए गए महत्वपूर्ण सुरक्षात्मक एवं जीवनोपयोगी पाठ:- कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति में विभिन्न संवेदनशील व महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से संवाद किया गया:
1. सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाव: विद्यार्थियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स और उस पर बनने वाली रील्स की लत से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई, ताकि उनका कीमती समय और मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
2. नशा मुक्ति का संदेश: वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया गया। नशे से होने वाली बुराइयों, शारीरिक व मानसिक नुकसान तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
3. गुड टच और बैड टच की समझ: बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बच्चों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बीच का अंतर बहुत ही सरल तरीके से बताया गया। उन्हें यह भी सिखाया गया कि यदि ऐसी कोई भी असहज स्थिति महसूस हो, तो बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी दें।
4. यातायात नियमों का पालन व नाबालिग वाहन चालन पर रोक: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग बच्चों को मोटर साइकिल या किसी भी प्रकार के वाहन न चलाने के कड़े निर्देश दिए गए।
5. ऑनलाइन गेमिंग (फ्री फायर) की लत से दूरी: बच्चों को 'फ्री फायर' जैसे हिंसक और लत लगाने वाले ऑनलाइन वीडियो गेम्स से दूर रहने की हिदायत दी गई, जिससे उनका ध्यान पढ़ाई और खेलकूद पर केंद्रित रहे।
6. करियर गाइडेंस एवं प्रेरणा: पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को उनके भविष्य, लक्ष्य निर्धारण और बेहतर करियर बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया तथा एक अनुशासित व जिम्मेदार छात्र बनने के लिए प्रेरित किया गया।

​थाना गिधौरी पुलिस टीम की इस पहल से विद्यार्थियों और विद्यालय के शिक्षकों में काफ़ी उत्साह देखा गया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पुलिस टीम के इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बच्चों के भविष्य के हित में इसे बेहद महत्वपूर्ण बताया। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।