बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में बस-ट्रेलर भिड़ंत, 19 यात्री घायल

24 Jul 2026

बलौदाबाजार में बस-ट्रेलर भिड़ंत, 19 यात्री घायल

रायपुर से आ रही थी रॉयल ट्रेवल्स की बस, ग्राम सकरी के पास हुआ हादसा

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम सकरी के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बलौदाबाजार आ रही रॉयल ट्रेवल्स की सवारी बस और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच लगभग रात्रि 8बजे भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए। जिनमें से 4 घायलो को हॉस्पिटल पर भर्ती किया गया है, बाकियों को प्राथमिक उपचार के पश्चात हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है । घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है।

मंत्री ने फोन पर ली घायलों की जानकारी

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बलौदाबाजार विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सिविल सर्जन से मोबाइल फोन पर दुर्घटना में घायल मरीजों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी घायल को उपचार में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने डॉक्टरों से हर संभव मदद करने को कहा। वहीं योगेश अग्रवाल ने भी मौके में पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया l 

पुलिस ने सुधारी यातायात व्यवस्था

कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवंट ने बताया कि घटना के बाद मौके पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक को दुरुस्त किया और रास्ता क्लियर कराया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। अभी तक किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है, जो राहत की बात है। पुलिस टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है और सभी घायलों की पहचान व परिजनों को सूचित करने का काम भी कर रही है।

अस्पताल में परिजनों की भीड़, मचा कोहराम

हादसे की खबर फैलते ही जिला चिकित्सालय में घायलों के परिजनों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने अपने परिजनों की हालत जानने के लिए बेताब दिखा। अस्पताल के बाहर और अंदर दोनों जगहों पर भारी भीड़ जुट गई। कई परिजन रो-रोकर बिलखते नजर आए, तो कुछ इमरजेंसी वार्ड के बाहर घंटों खड़े इंतजार करते रहे। अस्पताल प्रशासन पर घायलों के उपचार और परिजनों को संभालने की दोहरी चुनौती आ गई।


इस हादसे में स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मदद की। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और पुलिस व एंबुलेंस आने तक प्राथमिक उपचार दिया। ग्रामीणों की मदद से ही घायलों को जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे कई जानें बच गईं। ग्रामीण स्वयं भी घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे और उनकी हरसंभव सहायता करते रहे।


पुलिस ने दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर और  बस  में एकदम से आमने सामने भिड़ंत हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घायलों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।  वही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया  है।