बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने किया लाहौद प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का किया निरीक्षण

05 Jul 2026

कलेक्टर ने किया लाहौद प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का किया निरीक्षण

किसानों को माइक्रो एटीएम के उपयोग हेतु किया प्रेरित


बलौदाबाजार l कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लाहौद का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में पहुंचे किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता, समिति के संचालन तथा कृषि संबंधी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।

किसानों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध हो रहा है तथा समिति प्रतिदिन सुबह लगभग साढ़े आठ बजे खुल जाता है। इस पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधन की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर खाद-बीज सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए शासन द्वारा नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से इनका उपयोग करने और वैज्ञानिक खेती अपनाने का आग्रह किया।कलेक्टर ने किसानों को खरीफ सीजन के मद्देनजर फसल चयन के संबंध में भी महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि वर्षा कम होने की संभावना हो, तो किसान परिस्थितियों को देखते हुए धान के स्थान पर अन्य उपयुक्त फसलों की खेती पर भी विचार करें, ताकि नुकसान की संभावना कम हो। उन्होंने बताया कि धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों को राज्य शासन की ओर से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता भी प्रदान की जाती है।

इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने पैक्स  कम्प्यूटरीकरण की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रबंधक से सॉफ्टवेयर में लॉग-इन कर कृषि ऋण सहित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देखी तथा किसानों से कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पैक्स कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से किसानों को सभी सेवाएं पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

कलेक्टर ने समिति में उपलब्ध माइक्रो एटीएम सुविधा की भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि छोटी-छोटी नकदी की जरूरत के लिए अब बैंक जाने की आवश्यकता नहीं है। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में उपलब्ध माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसान 20 हजार रुपये तक की नकद राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।