बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

19 Sep 2026

कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश


बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम रसेड़ा एवं डमरू पहुंचे.उन्होंने ग्राम रसेड़ा स्थित शासकीय प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक लवकेश निराला अनुपस्थित मिले वहीं वाटर कूलर ख़राब व साफ़ -सफाई की कमी के कारण छात्रावास अधीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दीये।


कलेक्टर ने उपस्थित छात्रों से अधीक्षक के नियमित छात्रावास मे रहने, भोजन की गुणवत्ता, कमरों की साफ सफाई,स्कूल ड्रेस,पुस्तक आदि के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने  वहां उपस्थित कर्मचारियों से छात्रावास की सीट संख्या,इस वर्ष की दर्ज संख्या की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि छात्रावास 50 सीटर है औऱ इस वर्ष 29 छात्र प्रवेशित है। यहां रहने वाले अधिकांश छात्र निजी विद्यालय मे पढ़ते है। कलेक्टर ने इस दौरान रसोई,भण्डार क़क्ष शयन क़क्ष का अवलोकन किया। उन्होंने सब्जी औऱ चावल की गुणवत्ता,प्रति दिन की मेंन्यु के सम्बन्ध मे रसोइये से पूछ -ताछ की, वहीं छात्रों के बेड शीट की हर सप्ताह धुलाई करने, साफ़- सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने दरवाजे एवं अन्य टूट फूट की शीघ्र मरम्मत कराने, नव प्रवेशित छात्रों के नाम  सूची बद्ध कर नाम पट्टीका मे अंकित करने सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम डमरू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बीपी चेक कराने आए बुजुर्ग द्वारका प्रसाद से हाल -चाल पूछा औऱ  उनका बी पी चेक कराया। बुजुर्ग द्वारका प्रसाद ने चश्मा की आवश्यकता बताई जिस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएचओ एवं एएनएम  से हर माह डिलीवरी संख्या,प्रतिदिन ओपीडी संख्या,दवाइयों की उलब्धता की जानकारी ली औऱ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ.राजेश अवस्थी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरज दास मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।