बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

नवरात्रि एवं पर्वों के मद्देनजर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद; शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार की जा रही पैदल पेट्रोलिंग

12 Oct 2026

नवरात्रि एवं पर्वों के मद्देनजर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद; शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार की जा रही पैदल पेट्रोलिंग

असामाजिक तत्वों, संदिग्धों एवं शांति व्यवस्था में बाधा डालने वालों की पहचान कर लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित; विशेष रूप से सुहेला में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक

 बलौदाबाजार l जिले में आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं अन्य पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। पर्वों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय है।

​सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस पेट्रोलिंग:- जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और दुर्गा पंडालों के आसपास पुलिस बल द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग (Foot Patrolling) की जा रही है।

*संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं उनके विरुद्ध लगातार कार्यवाही*- सुरक्षा के दृष्टिकोण से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

*​सुहेला क्षेत्र में विशेष यातायात प्रबंधन:*- ​नवदुर्गा उत्सव के अवसर पर पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम सुहेला में यातायात व्यवस्था को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया है। सुहेला क्षेत्र में सुगम यातायात एवं सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है और मुख्य मार्गों से भारी वाहनों को हटाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।