बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित

04 Nov 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित: पक्षी संरक्षण और दुर्लभ ‘मालाबार जायंट स्क्विरल’ की ऐतिहासिक खोज को मिली पहचान:

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एवं पर्यावरण संरक्षक हेमंत वर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बर्डिंग (पक्षी संरक्षण), प्रकृति जागरूकता तथा देवपुर वन परिक्षेत्र में अत्यंत दुर्लभ 'मालाबार जायंट स्क्विरल' (विशाल भारतीय गिलहरी) को कैमरे में कैद कर वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करने के लिए प्रदान किया गया है।
पेशे से साइबर सिक्योरिटी रिस्क ऑडिटर हेमंत वर्मा ने बर्ड ट्रेल्स और ग्रामीण संवाद के जरिए 200 से अधिक युवाओं को 'प्रकृति प्रहरी' के रूप में तैयार किया है। देवपुर समर कैंप के दौरान उनके द्वारा खोजी गई दुर्लभ मालाबार जायंट स्क्विरल ने न केवल बारनवापारा और देवपुर के समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र को प्रमाणित कर इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया, बल्कि शैक्षणिक जगत में भी बड़ा प्रभाव छोड़ा:
CG-PSC समसामयिकी में शामिल: उनकी इस ऐतिहासिक खोज को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) के करेंट अफेयर्स (समसामयिकी) में प्रमुखता से स्थान दिया गया।

हाईकोर्ट DEO परीक्षा में सवाल: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM) द्वारा आयोजित उच्च न्यायालय डाटा एंट्री ऑपरेटर (High Court DEO) भर्ती परीक्षा में भी 'मालाबार जायंट स्क्विरल' से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

बलौदाबाजार जिले के प्रतिष्ठित नागरिकों की ओर से अनुशंसा के बाद जिला प्रशासन द्वारा मिले इस सम्मान पर जिले के पर्यावरण प्रेमियों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।