बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

बारिश थमते ही बलौदाबाजार-सिमगा मार्ग पर धूल का गुबार, रिसदा के युवाओं की पानी छिड़काव की मांग अधूरी

01 Oct 2026

बारिश थमते ही बलौदाबाजार-सिमगा मार्ग पर धूल का गुबार, रिसदा के युवाओं की पानी छिड़काव की मांग अधूरी

बलौदाबाजार। मानसून की बारिश थमते ही बलौदाबाजार-रिसदा-हथबंद-सिमगा मार्ग पर धूल की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण दिनभर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिसदा के युवाओं ने की थी पानी छिड़काव की मांग

उड़ती धूल से परेशान ग्राम रिसदा के युवाओं ने पूर्व में प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की थी। युवाओं का कहना था कि जब तक सड़क का स्थायी निर्माण या डामरीकरण पूरा नहीं होता, तब तक दिन में दो-तीन बार पानी का छिड़काव कराया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि मांग के बावजूद अब तक नियमित व्यवस्था शुरू नहीं हुई है।

भारी वाहनों से बढ़ रही परेशानी

बलौदाबाजार-सिमगा मार्ग पर सीमेंट संयंत्रों और खदानों से जुड़े भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। रेत, सीमेंट, कोयला, क्लिंकर, जिप्सम और फ्लाई ऐश सहित अन्य सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा धूल हवा में उड़ने लगती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी होती है।

घरों, दुकानों और खेतों पर जम रही धूल

सड़क किनारे बसे ग्रामीणों का कहना है कि उड़ती धूल घरों और दुकानों के साथ आसपास की फसलों तक पहुंच रही है। धूल के कारण आंखों में जलन और सांस संबंधी परेशानी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। वहीं, धूल के गुबार के कारण वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थायी सड़क निर्माण तक तत्काल छिड़काव की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का स्थायी निर्माण पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन तब तक प्रशासन पानी के टैंकरों से नियमित छिड़काव की व्यवस्था कर सकता है। रिसदा के युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पानी छिड़काव शुरू कराने तथा सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग दोहराई है।