बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

03 Nov 2026

15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

इस बार किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी तिथि का ले सकेंगे टोकन

ई -ऑफिस मे उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी सहित 4 कर्मचारी सम्मानित

बलौदाबाजार l खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 मे समर्थन मूल्य मे धान खरीदी 15 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक़ होग़ा। इस बार जिले मे 181 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी होगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की  बैठक मे जिले मे धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी 15 नवम्बर से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली समर्थन मूल्य मे धान खरीदी प्रारम्भ होगी।किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएंगे।धान खरीदी के लिये जिन अधिकारी -कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे गंभीरतापूर्वक अपने दायित्व निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी धान खरीदी केंद्रों मे चेक लिस्ट के अनुसार पूरी व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि 15 नवम्बर से सभी केंद्रों मे धान खरीदी प्रारम्भ हो सके। उन्होंने कहा कि अवैध धान  एवं बिचौलियों पर कड़ी नजर रखे,किसी भी केन्द्र मे अवैध न आए यह सुनिश्चित करें। शासन की मंशानुसार सभी वास्तविक किसानों का नियमानुसार धान खरीदी होगी। धान बेचने मे किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केन्द्र में किसानो की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

टोकन लेने मे किसानों की बढ़ी सुविधा- इस बार धान खरीदी के दौरान किसानो को टोकन लेने मे समय की बंदिश नहीं रहेगा। किसान तुंहर टोकन एप्प से अपनी सुविधा अनुसार किसी भी तिथि का टोकन ले सकेंगे। एप्प से टोकन लेने की शुरुआत 10 नवम्बर से शुरू हो जाएगा। तुंहर टोकन मोबाइल एप्प से 70 प्रतिशत एवं समिति के माध्यम से 30 प्रतिशत टोकन काटे जायेंगे। 2 एकड़ तक एक टोकन, 2 से 100 एकड़ तक 2 टोकन एवं 10 एकड़ से अधिक खेती पर 3 टोकन काटे जाएंगे।

इस बार धान खरीदी के बाद होग़ा उठाव - अवैध धान  औऱ कस्टम मिलिंग पर कड़ी निगरानी के लिये इस बार धान खरीदी के दौरान धान का उठाव नहीं होग़ा बल्कि खरीदी के बाद होग़ा।  उपार्जन केंद्रों मे धान के रख-रखाव हेतु उचित स्टेकिंग, ड्रेनेज़,तिरपाल आदि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये हैं।

उत्कृष्ट कार्य के लिये अधिकारी कर्मचारी सम्मानित- बैठक के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने ई- ऑफिस मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली, रीडर दिलेश्वर प्रसाद साहु, जमेश्वर प्रसाद साहु एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर त्रिलोक साहु शामिल हैं।

बैठक मे सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर ए. आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।