बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

भाटापारा शहर में अखण्ड रामनाम सप्ताह एवं शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

03 Sep 2026

भाटापारा शहर में अखण्ड रामनाम सप्ताह एवं शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी गौरव राय ने राम सप्ताह मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलावासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की

शोभायात्रा एवं जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए कड़े निर्देश

पूरे शहर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं बल तैनात, कानून व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर

बलौदाबाजार l ​भाटापारा शहर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित हो रहे अखण्ड रामनाम सप्ताह के अंतिम दिन (दिनांक 05.09.2026) निकलने वाली भव्य शोभायात्रा, धार्मिक कार्यक्रमों एवं भजन मंडलियों के जुलूस को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज दिनांक 03.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय द्वारा भाटापारा शहर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सबसे पहले राम सप्ताह मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले में शांति, सौहार्द और सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने शहर में निकलने वाली शोभायात्रा एवं जुलूस के संपूर्ण मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश:-

 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा एवं भजन मंडलियों के भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे शहर को सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग सेक्टरों (आडिल अस्पताल से जयस्तंभ चौक, रामसप्ताह चौक, गोविंद चौक, रायल इन होटल, हटरी बाजार, आजाद चौक आदि) में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल एवं सेक्टर प्रभारियों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष पार्किंग व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी:-

 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू, थाना प्रभारी भाटापारा शहर निरीक्षक अमित पाटले, यातायात प्रभारी भाटापारा निरीक्षक नरेश कांगे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।