बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

सिमगा पुलिस ने ओडिशा से प्रयागराज उत्तरप्रदेश जा रही गांजा की बड़ी खेप पकड़ी; "आपरेशन निश्चय" एनएच-130 पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

24 Oct 2026

"आपरेशन निश्चय" एनएच-130 पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: भागने की कोशिश में डिवाइडर से टकराई तस्करों की गाड़ी, 07 आरोपी दबोचे गए

ओडिशा से प्रयागराज उत्तरप्रदेश जा रही गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई; अंतर-जिला समन्वय से सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार

पायलट कार से रेकी, पीछे गांजे से भरी स्विफ्ट कार: नाकेबंदी तोड़कर भाग रहे अंतरराज्यीय तस्करों की घेराबंदी

पत्रकार सहायक व कथित चिकित्सक की आड़ में तस्करी का खुलासा; 30.4 किग्रा गांजा व दो वाहन जब्त

आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा, 06 मोबाइल, स्विफ्ट एवं बलेनो कार सहित कुल ₹25.4 लाख कीमती अवैध खेप जब्त

बलौदाबाजार l "आपरेशन निश्चय" के तहत, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ संचालित 'जीरो टॉलरेंस' अभियान में सिमगा पुलिस को अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद और बिलासपुर पुलिस के साथ मजबूत अंतर-जिला समन्वय और सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर एनएच-130 पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) गांजा ले जा रहे 07 शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

घटनाक्रम एवं त्वरित दबिश:- दिनांक 23.10.2026 को सिमगा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सफेद स्विफ्ट कार (क्रमांक UP70 GE 3782) में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी, तस्कर पुलिस की गतिविधियों की रेकी करने के लिए स्विफ्ट कार के आगे-आगे एक बलेनो कार (क्रमांक UP70 GN 5538) को ‘पायलट वाहन’ के रूप में दौड़ा रहे थे।

सूचना मिलते ही सिमगा ओवरब्रिज एवं एनएच-130 पर सघन नाकेबंदी की गई। पुलिस टीम को सामने देखते ही दोनों वाहनों के चालकों ने अचानक रफ्तार तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने फौरन पीछा किया। इस दौरान ग्राम दामाखेड़ा (खुशी वाटिका के पास) एनएच-130 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस बल ने बिना वक्त गंवाए बिजली की तेजी से घेराबंदी की और मौके से सभी 07 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पहचान की आड़ में तस्करी का प्रयास- पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा हुआ था तथा चेकिंग के दौरान इसी पहचान का सहारा लेकर बचने का प्रयास करता था, जबकि अन्य आरोपी कथित चिकित्सक (ग्रामीण प्रैक्टिशनर) के रूप में कार्य करता था। इन्हीं संपर्कों एवं पहचान की आड़ लेकर यह गिरोह उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप उठाकर प्रयागराज में खपाने की फिराक में था।

पुलिस कार्यवाही- सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्र. 466/2026, धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों व खरीदारों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है। प्रकरण विवेचना में है।

जब्त सामग्री
1. (कुल मूल्य: ₹25,41,500/-):
2. अवैध मादक पदार्थ गांजा: 30 किलो 430 ग्राम (15 पैकेट) अनुमानित कीमत ₹15,21,500/-
3. वाहन: 01 स्विफ्ट कार (कीमत ₹3,50,000/-) 
4. वाहन: 01 बलेनो कार (कीमत ₹6,00,000/-)
5. संचार उपकरण: 06 एंड्रॉइड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत ₹70,000/-

गिरफ्तार अंतरराज्यीय आरोपी:
1. विनीत कुमार भारती (29 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
2. करन कनौजिया (23 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
3. सुनील कुमार भारती (22 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
4. सुखलेन्द्र कुमार नट (35 वर्ष), निवासी छतहरा, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
5. राजेंद्र गुप्ता (42 वर्ष), निवासी नौढिया तरहार, थाना लालापुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
6. शिवशंकर बिन्द (26 वर्ष), निवासी पावरी, घूरपुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
7. अनिल कुमार बिन्द (39 वर्ष), निवासी पावरी, घूरपुर, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)