बलौदाबाजार l आज दिनांक 21.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलौदाबाजार शहर के पिपरहा तालाब में तैरते हुए एक शव मिला। प्रारंभिक जांच पर शव आनंद यादव पिता सांवत राम यादव उम्र ४०वर्ष पुरानी बस्ती का होना पाया गया।
मृतक आनंद यादव तीन दिनों से लापता था, जिसकी उसके परिजनों द्वारा पता तलाश किया जा रहा था, परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली के पुलिस बल द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंच जांच एवं पंचनामा करवाई किया जा रहा है। प्रकरण में जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।