बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता

18 Sep 2026

मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता

बलौदाबाजार l सफलता पाने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत की जरूरत होती है। इस बात को ग्राम धाराशिव के युवा छत्रपाल सिंह राठी ने अपनी उपलब्धि से साबित किया है। उन्होंने अंग्रेजी विषय में नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और गांव को गौरवान्वित किया है। छत्रपाल की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने सीमित साधनों और आर्थिक तंगी के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी। कई तरह की परेशानियों और अड़चनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सेल्फ स्टडी के जरिए उन्होंने नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के साथ छत्रपाल अब अंग्रेजी विषय में सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्र हो गए हैं। वहीं, वे पीएचडी में प्रवेश के लिए भी पात्र हैं। उनकी सफलता गांव के उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। छत्रपाल सिंह राठी की उपलब्धि पर उनके माता-पिता राजकुमार राठी एवं कौशिल्या बाई राठी सहित परिवारजनों, मित्रों, गुरुजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।