बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

संडे स्पेशल : अपराध पर कसावट के बीच कई सवाल अनसुलझे, पुराने जमावड़े और ‘स्पेशल’ चेहरों की चर्चा तेज

25 Oct 2026

संडे स्पेशल : अपराध पर कसावट के बीच कई सवाल अनसुलझे, पुराने जमावड़े और ‘स्पेशल’ चेहरों की चर्चा तेज

बलौदाबाजार। जिले में जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध शराब और चोरी जैसे मामलों में पुलिस की धरपकड़ लगातार जारी है। अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की सक्रियता नजर आ रही है और कार्रवाई का सिलसिला भी चल रहा है। बावजूद इसके, अपराध की दुनिया से जुड़े कुछ बड़े नामों को लेकर चर्चाएं अब भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

बताया जा रहा है कि जिले के कुछ थानों में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चाओं के मुताबिक, लंबे समय से एक ही थाने में जमे रहने वाले कुछ पुलिसकर्मियों की स्थानीय अपराध तंत्र पर पकड़ को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। मुख्य सट्टा खाईवाल, बड़े शराब कोचिए और नशीले पदार्थों के कथित कारोबार से जुड़े कुछ लोगों तक पुलिस की पहुंच क्यों नहीं हो पा रही—यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर कुछ पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली, हवाई यात्रा से जुड़े आरोप और कथित तानाशाही व्यवहार की बातें भी सुनने को मिल रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। पुलिस के पक्ष से देखें तो कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है और कार्रवाई से हर व्यक्ति संतुष्ट हो, यह भी संभव नहीं।

गुंडा-बदमाश सूची और पत्रकारिता का सवाल

सबसे दिलचस्प चर्चा उस व्यक्ति को लेकर है, जिसका नाम पुलिस की गुंडा-बदमाश सूची में दर्ज बताया जा रहा है। आरोप-चर्चाओं के बावजूद संबंधित व्यक्ति पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय नजर आता है और विभिन्न विभागों में उसकी आवाजाही भी दिखाई देती है।

चर्चा तो यहां तक है कि जिस थाने में उसकी तस्वीर सूची में लगी हुई है, उसी थाना परिसर में भी वह सक्रिय दिखाई देता है तथा उच्च अधिकारियों के आसपास नजर आने की बातें सामने आती रहती हैं।

ऐसे में सवाल केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पुलिस की निगरानी सूची, उसकी वर्तमान स्थिति और संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों के बीच सामंजस्य का है। यदि किसी व्यक्ति का नाम वास्तव में पुलिस की निगरानी सूची में है, तो उसकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट होना और आवश्यकतानुसार पुलिस रिकॉर्ड का अद्यतन होना स्वाभाविक रूप से महत्वपूर्ण है।

धान खरीदी की तैयारी, राजस्व मामलों पर भी नजर

उधर राजस्व प्रशासन आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों में जुटता दिखाई दे रहा है। किसानों और आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों के निपटारे को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां बढ़ी हैं। हालांकि, कई लोग अपनी लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर अभी भी चिंतित हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करेगा।

संडे समीक्षा का बड़ा सवाल

कुल मिलाकर बलौदाबाजार में पुलिस और प्रशासन दोनों स्तर पर गतिविधियां तेज हैं। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है, प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं, लेकिन बड़े सट्टा खाईवालों, शराब कोचियों और नशे के कथित कारोबारियों तक कार्रवाई की पहुंच कितनी प्रभावी है, यह आने वाला समय बताएगा।

संडे स्पेशल की नजर अब इसी सवाल पर—धरपकड़ की संख्या बढ़ रही है या अपराध की जड़ तक पहुंचने की कार्रवाई भी मजबूत हो रही है?