बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

​पुरानी बस्ती बलौदाबाजार में मारपीट करते हुए चाकू से वार कर चोंट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार

24 Aug 2026

​पुरानी बस्ती बलौदाबाजार में मारपीट करते हुए चाकू से वार कर चोंट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कूटी जप्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राजीव वर्मा उर्फ बड्डे को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 296,115(2),351(2), 318(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में हिंसा, गुंडागर्दी एवं धारदार हथियारों से अपराध कारित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस द्वारा चाय दुकान में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर चाकूबाजी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।  

​मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी अनदेखी व बातचीत न करने की बात पर गुस्सा होकर आरोपी राजीव वर्मा उर्फ बड्डे द्वारा गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा अपनी स्कूटी की डिक्की से धारदार चाकू निकालकर प्रार्थी पर हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के बाएं हाथ के कोहनी के पास चोट लगी। ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 684/2026, धारा 296, 115(2),351(2),318(1) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कूटी क्रमांक CG 04 SU 2423 विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 24.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी- राजीव वर्मा उर्फ बड्डे पिता कमल नारायण वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार