बलौदाबाजार l जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड मे संचालित एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. कुंजल साहू काली नगर बलौदाबाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद साहू एवं श्रीमती सरोज साहू की सुपुत्री ने भिलाई में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिला बलौदाबाजार भाटापारा के साथ समस्त नगरवासियों विद्यालय शिक्षकों एवं अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के संचालक अभिषेक तिवारी टुकेश्वर वर्मा प्राचार्य संजय पाणिग्रही कक्षा शिक्षक रवि शंकर श्रीवास एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कु. कुंजल साहू की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।