बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी

18 Sep 2026

​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 

मंदिर मुख्य दरवाजे व चैनल गेट का ताला-कुंडी तोडकर, अंदर रखी स्टील की दानपेटी से दान की राशि चोरी कर आरोपी हो गए फरार

थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल संयुक्त पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, मंदिर दानपेटी चोरी का मामला सुलझा

चोरी की गई स्टील दानपेटी पुलिस द्वारा लावारिस हालत में बरामद, विधि से संघर्षरत बालक से ₹3,000 नगद जप्त

विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु त्वरित व सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने शीतला माई मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।

​मामले का विवरण एवं अपराध पंजीबद्धता :- प्रार्थी घनश्याम साहू (उम्र 41 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी बलौदाबाजार) ने थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी दीनदयाल पुराना नगरपालिका के पास, चूड़ी मार्केट के सामने स्थित शीतला माई मंदिर समिति का अध्यक्ष है। दिनांक 13.09.2026 की रात्रि 10:30 बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था। दिनांक 14.09.2026 के सुबह 07:00 बजे जब मंदिर खोला गया, तो मुख्य दरवाजे व चैनल गेट का ताला-कुंडी टूटा हुआ मिला और अंदर रखी स्टील की दानपेटी (जिसमें लगभग ₹50,000 दान की राशि थी) गायब थी। ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 784/2026 धारा 331(4),305 BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम की छानबीन व बरामदगी :- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ शुरू की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस ने चूड़ी मार्केट के पास एक दुकान के पीछे लावारिस हालत में फेंकी हुई चोरी गई स्टील की दानपेटी बरामद की (जो खुली व खाली पाई गई)। ​संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शीतला मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी करना स्वीकार किया। अपचारी बालक के कब्जे से चोरी के हिस्से में मिले ₹3,000 नगद बरामद किए गए।

​विधि से संघर्षरत बालक की स्थिति व वैधानिक कार्यवाही :- मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा जारी है।​ विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 17.09.2026 को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड (JJB) बलौदाबाजार के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय बोर्ड के आदेशानुसार अपचारी बालक को न्यायिक अभिरक्षा में बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- विधि से संघर्षरत एक बालक