प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बलौदाबाजार का नशा मुक्ति अभियान जारी
बलौदाबाजार l प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बलौदाबाजार द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत भारतीय विद्या मंदिर विद्यालय रवान मे बच्चों को नशा से मुक्त होने के लिए प्रतिज्ञा कराई गई। नशा हमारे शरीर को कैसे नुकसान करता है इसके इसके बारे में बताकर उनके अंदर जागृति लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा और मेडिटेशन के द्वारा कैसे हम अपने व्यसन को छोड़ सकते हैं। राजयोग के अभ्यास करने से मनोबल बढ़ता है और हम अपनी बुरी आदतों से मुक्त हो सकते हैं l