बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

17 Sep 2026

किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस की मुस्तैदी व सघन छानबीन से सुलझी क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी की गुत्थी

11 से अधिक किसानों के मोटर पंप केबल वायर एवं पैनल बोर्ड चोरी करने की वारदात को दिया था अंजाम

आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका व भौतिक साक्ष्य जप्त

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी व सूक्ष्मता से छानबीन करते हुए खेतों में लगे किसानों के सिंचाई पंपों से पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

मामले का विवरण एवं अपराध पंजीबद्धता:- प्रार्थी पंकज शर्मा (उम्र 50 वर्ष, निवासी तरेंगा) ने थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी तरेंगा कुलीपोटा रोड स्थित कृषि भूमि के मोटर पंप से अज्ञात चोरों द्वारा पैनल बोर्ड (कीमती लगभग 6,000 रुपये) चोरी कर लिया गया है। ​इसके अतिरिक्त, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि विगत 01-02 माह के भीतर गांव के अन्य 11 किसानों—नेहरू लाल साहू, छन्नू लाल साहू, दिनेश्वर साहू, प्रकाश अग्रवाल, आनंद साहू, राजू ध्रुव, गोपी यादव, अमरू साहू, महादेव साहू, टीकाराम साहू एवं शेषनारायण साहू के मोटर पंपों के केबल वायर (कुल कीमती लगभग 31,000 रुपये) भी अलग-अलग तिथियों में चोरी हुए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 541/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम की छानबीन एवं त्वरित कार्यवाही:- मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया और संदिग्धों पर नजर रखी जाने लगी। विवेचना एवं तकनीकी/संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध युवकों—शुभम साहू एवं बिरेन्द्र माण्डले को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। ​गवाहों के समक्ष पूछताछ (मेमोरेंडम कथन) में दोनों आरोपियों ने आपस में मिलकर तरेंगा क्षेत्र के विभिन्न खेतों से मोटर पंप केबल वायर एवं पैनल बोर्ड चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर प्रकरण से संबंधित भौतिक साक्ष्य एवं जप्ती की कार्यवाही पूर्ण की गई। प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 17.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता:
1. ​शुभम साहू पिता कमलेश साहू (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण
2. ​बिरेन्द्र माण्डले पिता राजेन्द्र माण्डले (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम खमरिया, थाना भाटापारा ग्रामीण