बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अत्यधिक मूल्य पर बिकी शराब, खिड़की से झोला भर-भरकर बिक्री के आरोप

29 Aug 2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अत्यधिक मूल्य पर बिकी शराब, खिड़की से झोला भर-भरकर बिक्री के आरोप

 

बलौदाबाजार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां जिलेभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, वहीं जिले में शराब की बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बलौदाबाजार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के अलावा पलारी, भाटापारा और सिमगा क्षेत्र में भी शराब की बोतलों पर निर्धारित मूल्य से 10 से 20 रुपये तक अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप यह भी है कि शराब दुकानों के बंद होने के समय तक खिड़की के माध्यम से झोला भर-भरकर शराब की बिक्री की गई।

मामले की जानकारी और शिकायत से अवगत कराने के लिए जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला सहायक आबकारी अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। जिला आबकारी अधिकारी को संदेश के माध्यम से भी जानकारी दी गई, किंतु विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

अब बड़ा सवाल यह है कि समाचार प्रकाशन के बाद आबकारी विभाग इस मामले को किस गंभीरता से लेता है और क्या शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। अत्यधिक मूल्य पर शराब बिक्री और कथित रूप से खिड़की के माध्यम से झोला भर-भरकर शराब देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

इस संबंध में आबकारी विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है ?