बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा

19 Sep 2026

करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा

बलौदाबाजार l करही बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स इकाई, करही बाजार द्वारा आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह शनिवार को समरसता भवन, करही बाजार में गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स इकाई के अध्यक्ष रघुबर प्रसाद केशरवानी ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष (चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़) श्री चंद छाबड़िया, बलौदाबाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के भूतपूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर, बलौदाबाजार चैंबर के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू तथा भाटापारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

निवर्तमान पदाधिकारियों की विदाई व नई टीम का अभिनंदन
समारोह में पूर्व अध्यक्ष कृष्णा केसरवानी एवं उनकी कार्यकारिणी टीम को उनके सफल कार्यकाल और व्यापारिक हित में दिए गए योगदान के लिए ससम्मान विदाई दी गई। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुबर प्रसाद केशरवानी एवं उनकी नई कार्यकारिणी टीम का आत्मीय अभिनंदन व स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बलौदाबाजार के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने व्यापारियों को संगठित रहने और व्यापारिक समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए सीधे कलेक्टर तथा वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी। जुगल भटटर ने अपने उदबोधन में व्यापारियों को संगठन की मजबूती और खुलकर व्यापार करने हेतु प्रेरित किया गया अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी व्यापारिक एकजुटता और स्थानीय समस्याओं पर अपने विचार रखे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की सूची
समारोह के दौरान करही बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स की नवीन पदस्थापना एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई, जो निम्नानुसार है: अध्यक्ष: रघुबर प्रसाद केशरवानी, उपाध्यक्ष: सुनील पटेल, यशवंत देवांगन, सचिव: मोतीराम देवांगन, कोषाध्यक्ष: बसंत देवांगन, अनिल देवांगन सह-सचिव: कृष्णादास मानिकपुरी, वसूलकर्ता: रामनारायण यादव, कार्यकारिणी सदस्य: हेमंत देवांगन, पुनीतराम वर्मा, रामखिलावन चौहान, शारदाराम, रमाशंकर पटेल, हीरानाम पटेल, रामप्यारे निषाद, लिलकूरम सेन, दीनदयाल देवांगन, मनोज तिवारी विशेष आमंत्रित सदस्य: सियाराम चौधरी, कृष्णा केशरवानी, मुकेश केशरवानी, राजकुमार पटेल, श्रवण देवांगन, विकास केशरवानी

आयोजन को सफल बनाने में मोतीलाल देवांगन और मुकेश केसरवानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, चैंबर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।