बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय मे किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

15 Aug 2026

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय मे किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

बलौदाबाजार l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अपने निवास कार्यालय एवं संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में  ध्वजारोहण किया। उन्होंने जिलेवासियों को 80 वां स्वतंत्रता दिवस  की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर जो अमूल्य बलिदान दिया है, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके त्याग, संघर्ष और समर्पण के परिणामस्वरूप ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वाभिमान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल राजनीतिक आजादी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक आशय यह भी है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिले। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि शासकीय कर्मचारी होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और उनके प्रकरणों एवं शिकायतों का यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए प्रशासन को नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

उन्होंने देश में भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, आपसी एकता एवं सद्भाव का वातावरण सदैव कायम रहने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर  सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते,ए.आर. टंडन,निशा नेताम मड़ावी, सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।