बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद

28 Oct 2026

जनदर्शन में संवेदनशील पहल: पांच मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, लौट आई सुनने की उम्मीद


बलौदाबाजार l जनदर्शन केवल आवेदन देने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित समाधान करने का एक सशक्त मंच है। इसका भावनात्मक उदाहरण ग्राम डोंगरा निवासी बुजुर्ग  चोवा राम के मामले में देखने को मिला, जिन्हें लंबे समय से कानों से सुनाई नहीं देने की समस्या से राहत पाने की उम्मीद उस समय मिली, जब कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए महज पांच मिनट के भीतर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया।

बुजुर्ग चोवा राम अपनी सुनने की समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर श्री शर्मा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी परेशानी बताई। कलेक्टर ने उनकी समस्या को संवेदनशीलता से समझा और तत्काल समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप कुछ ही मिनटों में उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया गया।

लंबे समय से आवाजों से दूर रहे चोवा राम के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला था। श्रवण यंत्र मिलने से उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। वर्षों से ठीक से सुन नहीं पाने की परेशानी के बीच अब  फिर से आवाजें सुनने की उम्मीद जगी है। राहत और खुशी से अभिभूत चोवा राम ने कहा, “बरसों से कानों से सुनाई नहीं दे रहा था। अब श्रवण यंत्र मिलने से फिर से आवाज सुनने की उम्मीद जगी है। मेरी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हुआ, इससे मन बहुत प्रसन्न है।”

दिव्यांगजनों और जरूरतमंद नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।