बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रखी पत्रकार वार्ता

01 Aug 2026

महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रखी पत्रकार वार्ता 

बलौदाबाजार l जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार द्वारा महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इंद्र साव विधायक भाटापारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमेशा सरप्लस बिजली का प्रदेश माना जाता है किंतु सरकार लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता को परेशान कर रही है जो न्यायसंगत नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र शर्मा ने बीजेपी सरकार के गठन पश्चात महतारी वंदन के नाम पर मातृशक्ति को 1हजार देने की घोषणा की और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी से लेकर पूरे प्रदेश वासियों की कमर तोड़ दी है। सभी लोग परेशान और चिंतित हैं। बलौदाबाजार के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने  कहा कि कांग्रेस सरकार में बिजली बिल हाफ योजना लागू थी परंतु बीजेपी सरकार में बिजली बिल दरों में पांच बार वृद्धि की गई है। अडानी अंबानी को लाभ दिलाए जाने हेतु स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु ने प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ वासियों से बेतहाशा बिजली बिल वसूल रही है जिससे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है कांग्रेस बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करेगी।जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ लाद दिया गया है। सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे, गैर घरेलू के लिए 20 से 40 पैसे और कृषि पंपों के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता के अभाव और उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण की शिकायतें निरंतर सामने आ रही हैं। जो निंदनीय है यदि सरकार स्मार्ट मीटर, बिजली बढ़ोतरी को वापस नहीं लेती है तो  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष   दीपक बैज के नेतृत्व में  सरकार की इन नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करेगी।कांग्रेस पार्टी ,सरकार से तत्काल  बिजली के दाम की बढ़ोतरी एवं स्मार्ट  मीटर वापस लिए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को फिर से प्रारंभ किए जाने की मांग की है। उक्त अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में लखेश साहू, सुरेन्द्र जायसवाल, सुनील कुर्रे, सरजू प्रसाद धृतलहरे,, श्रीमति कालिंदी वर्मा,गणेश शंकर साहू, आर्यन शुक्ला, प्रवीण सेन, अमर मिश्रा, संतोष यादव, नीरज बांधे, कृष्णा टंडन शामिल थे।