बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

आंध्रप्रदेश के ऑयल फैक्ट्री में बंधक 9 मजदूरों का जिला प्रशासन की तत्परता से हुई सकुशल घर वापसी

28 Jul 2026

आंध्रप्रदेश के ऑयल फैक्ट्री में बंधक 9 मजदूरों का जिला प्रशासन की तत्परता से हुई सकुशल घर वापसी

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने एक बार फिर संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए आंध्रप्रदेश में बंधक बनाकर रखे गये जिले के 9 मजदूरों को सकुशल वापस लाने में सफलता प्राप्त की है। सोमवार को सभी 9 सदस्यों ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाक़ात की और सकुशल घर वापसी पर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिये।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले के किसी भी नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई भी व्यक्ति रोजगार के नाम पर शोषण, बंधक बनाए जाने अथवा किसी अन्य प्रकार की परेशानी का सामना करता है तो वह तत्काल जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दें। सम्पर्क केंद्र नंबर 92018-99925 पर भी सम्पर्क करके जानकारी दे सकते है। ऐसे मामलों में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाने से पूर्व संबंधित एजेंसी या ठेकेदार की जानकारी एवं सत्यापन अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियों से बचा जा सके।


जिले के तहसील सोनाखान अंतर्गत ग्राम सोनपुर  निवासी संत कुमार रात्रे द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि करीब 2 माह पूर्व उनका परिवार एवं अन्य ग्रामीण रोजगार के लिए आंध्रप्रदेश के रेनीगुंटा स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे, जहां उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था तथा उन्हें जबरन रोककर रखने और प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी गई थी। आवेदन प्राप्त होते ही कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा आंध्रप्रदेश प्रशासन एवं संबंधित विभागों से त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की गई, जिसके परिणामस्वरूप सभी मजदूरों को सुरक्षित मुक्त कराकर सकुशल उनके गृह जिले बलौदाबाजार-भाटापारा वापस लाया गया। मजदूरों की सुरक्षित वापसी के बाद जिला प्रशासन ने उनसे चर्चा कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।