बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने ली एकलव्य विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

09 Sep 2026

कलेक्टर ने ली एकलव्य विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

कक्षावार रिजल्ट मे सुधार एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की होगी सख्त निगरानी

 

बलौदाबाजार l एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान के शाला प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। कलेक्टर श्री शर्मा ने विद्यालय की विगत वर्ष की परीक्षा परिणाम, स्कूल की शिक्षण व्यवस्था एवं छात्रावास मे व्यवस्थाओं को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए रिजल्ट मे सुधार और व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश प्राचार्य को दिये।


कलेक्टर श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिये कि स्कूल की सम्पूर्ण प्रबंधन की जिमेदारी प्राचार्य की है।शिक्षको मे आपसी समन्वय से लेकर छात्रों की पढ़ाई व आवासीय सुविधाएं मुहैया कराने मे कोई कोताही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा प्रदान करने केंद्र सरकार द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय मे पर्याप्त बजट आवंटित किया जाता है। पर्याप्त शिक्षक की व्यवस्था होने  के बावजूद रिजल्ट ख़राब होना और  छात्रों को सुविधाएं नहीं मिलना विद्यालय की कुप्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने प्राचार्य को निर्देशित किया कि सभी कक्षाओं मे रिक्त सीटों को तत्काल भरने की कार्यवाही किया जाए। अध्यापन के दौरान कोई शिक्षक मोबाइल लेकर कक्षा मे न जाए, इसकी कड़ी मॉनिटरिंग करें। जिन संविदा शिक्षकों के द्वारा अध्यापन मे रूचि नहीं ली जा रही है उन्हें हटाकर नये शिक्षक की व्यवस्था करें।  इसके साथ ही हर माह पेरेंट्स -मीटिंग आयोजित करने,छात्रों को पुस्तक व ड्रेस वितरण के भी निर्देश दिये।


कलेक्टर ने स्कूल परिसर मे निर्माणाधीन कार्यो की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कहा कि  गुणवत्ता मे किसी तरह की समझौता न हो। उन्होंने विद्यालय के निरीक्षण हेतु अपर कलेक्टर,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं पीडब्लूडी के अधिकारियो की टीम को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अभिभावको की समस्याएं भी सुनी  और शीघ्र  निराकरण का भरोसा दिलाया।

बैठक मे अपर कलेक्टर ए. आर. टंडन सहित समिति के सदयस्य,प्राचार्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।