बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

सुहेला में किया गया बृहद वृक्षारोपण

06 Jul 2026

सुहेला में किया गया बृहद वृक्षारोपण


बलौदाबाजार । आयुष्मान समिति सुहेला द्वारा रविवार को वृहद वृक्षारोपण का आयोजन कर स्थानीय सिंचाई बांध के नीचे 300 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया।
स्थानीय महामाया समिति, रामधुनी मंडली एवं जन सहयोग से कचलोन एवं निजी नर्सरी से मंगाए गए आम, नीम, कटहल, जामुन, करंज, बादाम, गुलमोहर, लक्ष्मीतरु आदि प्रजाति के पौधों का रोपने से पहले उन्हें सुरक्षित करने के लिए लगभग आधा एकड़ भूमि को फेंसिंग तार एवं खंभे लगाए गए हैं।
उक्त अवसर पर उपस्थित तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन खराब हो रहे पर्यावरण को संतुलित करने एवं आने वाली पीढ़ी की भविष्य को संवारने के उद्देश्य से हर गांव के युवकों को पौधारोपण करना चाहिए। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने पुलिस थाना और तहसील कार्यालय के बीच स्थित 10 डिसमिल भूमि आयुष्मान समिति को पौधारोपण हेतु देने की बात कही।
शिक्षाविद एवं समाजसेवी संदीप पांडेय ने पर्यावरण असंतुलन के खतरे के प्रति सचेत करते हुए कविता के माध्यम से गहन चेतावनी दी कि हम आगे बढ़ रहे हैं, और कितना आगे बढ़ेंगे,आज पानी के लिए तो लड़ते हैं, कल हवा के लिए लड़ेंगे।
आयुष्मान समिति के संयोजक जितेंद्र नायक ने बताया कि बिना शासन प्रशासन के सहयोग के समिति द्वारा लगाए गए पौधों में 1150 पेंड़ जीवित हैं।उन्होंने महज ₹500 सहयोग कर बच्चों के जन्म, वैवाहिक वर्षगांठ, अपने जन्मोत्सव, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति आदि अवसरों पर पौधाराेपण कर पर्यावरण संरक्षण में लोगों को योगदान देने का आह्वान करते हुए समिति के स्लोगन को दोहराया कि पौधे आप लगाएं पेड़ हम बनाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान 53 बार रक्तदान करने वाले टिकुलिया के पीलू राम वर्मा,जनपद सदस्य भानु प्रताप वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि, देवा घृतलहरे, ग्राम पटेल रेवाराम साहू, पूर्व सरपंच द्वय सुरेंद्र सिंह ठाकुर व निरंजन वर्मा, समिति अध्यक्ष गिरिजा वर्मा ,संतोष वर्मा, गैंदू साहू, सेवानिवृत शिक्षक वेदराम वर्मा, लेखराम वर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक, आयुष्मान समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल रहे।