बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

24 Aug 2026

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु त्वरित व कड़ी कार्रवाई: नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण, मारपीट व प्रताड़ना देने वाले आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा आरोपी को रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार l ​जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर अत्यंत संवेदनशीलता एवं कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी को रिपोर्ट के तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का विवरण:- 

प्रार्थिया (पीड़िता की मां) ने थाना भाटापारा ग्रामीण में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति शिवकुमार यादव उसकी नाबालिक पुत्री (उम्र 17 वर्ष) के साथ डरा-धमकाकर व मारपीट कर लगातार गलत काम (जबरन दुष्कर्म व छेड़छाड़) कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। ​पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 478/2026, धारा 64(2)(च)(ड),74, 296,115(2),351(3) बीएनएस धारा 4,6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) एवं धारा 75 जे.जे. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:- 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) कराया गया एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। ​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी शिवकुमार यादव को दिनांक 22.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी- शिवकुमार यादव ​उम्र: 36 वर्ष
​निवासी: थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम