बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

01 Oct 2026

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

प्रथम किश्त की राशि जारी पीएम आवासों को एक सप्ताह मे प्रारम्भ कराने के निर्देश


बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम किश्त की राशि जारी होने के कई महीने बाद भी आवास निर्माण प्रारम्भ नहीं होने की स्थिति को गंभीरतापूर्वक लेते हुए  अगले सप्ताह प्रारम्भ करने एवं 15 अक्टूबर तक़ कोई भी आवास अप्रारम्भ की स्थिति मे ना रहने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी स्थान पर आवास प्रारम्भ नहीं होने पर रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक की जिम्मेदारी होगी।  आवास निर्माण प्रारम्भ करने एवं पूरा करने मे हितग्राहियों को लगातार प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अब बारिश लगभग समाप्त हो गया है औऱ आवास सहित अन्य निर्माण कार्य मे तेजी लाने का उपयुक्त समय है। सभी जनपद एक माह का कार्ययोजना बनाए जिसमें पीएम आवास एवं स्कूलों मे बालिका शौचालय, मुक्तिधाम निर्माण की प्रगति हो।  उन्होंने निर्देशित किया कि जिन तकनिकी सहायकों के द्वारा 82 प्रतिशत से कम आवास निर्माण का प्रगति है उन्हें नोटिस जारी किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा छत की स्लोप का भी ध्यान रखे ताकि छत मे पानी न रुके। इसके साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण भी कराएं। उन्होंने वीबी- जीरामजी अंतर्गत ग्राम पंचायतों मे अधिक से अधिक रोजगारमूलक कार्य शुरू करने औऱ मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने कहा।

एनआरएलएम अंतर्गत गांव मे घर घर कचरा संग्रहण को मजबूत करने के लिये पहले सभी जनपदों मे 5-5ग्राम पंचायतों का चयन कर उन्हें मॉडल पंचयात बनाने कहा। इसके साथ ही सेग्रीगेशन सेंटर को क्रियाशील करने,बिहान अंतर्गत सामूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने विभिन्न गतिविधियों शुरू करने केभी निर्देश दिये।

बैठक मे सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित जनपद सीईओ, आरईएस के इंजीनियर,तकनिकी साहयक उपस्थित थे।