बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​सिमगा पुलिस की बड़ी सफलता…शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

09 Aug 2026

​सिमगा पुलिस की बड़ी सफलता…शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश


मार्केट एरिया एवं भीडभाड क्षेत्रों से वाहन पार करने वाले 03 अंतरजिला शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा के बाजार/मार्केट एरिया से वाहन पार करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से कुल 13 वाहन (11 दोपहिया व 02 मालवाहक) बरामद करने में मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशों एवं CCTV सर्विलांस की मदद से सुलझी वाहन चोरी की गुत्थी
​आरोपियों के विरुद्ध बलौदाबाजार-भाटापारा में 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज, आसपास के जिलों में भी दर्ज हैं कई मामले
पुलिस की आम जनता से अपील: बिना वैध दस्तावेजों के पुरानी/सेकंड हैंड गाड़ियां कतई न खरीदें

बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिमगा पुलिस को अंतरज़िला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से कुल 13 चोरी की गाड़ियां बरामद करते हुए 03 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सब्जी मार्केट से स्कूटी चोरी की रिपोर्ट पर CCTV से मिला सुराग:- प्रार्थीया टेमप्रिया सोनवानी द्वारा दिनांक 05.08.2026 को थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.08.2026 को सब्जी मार्केट सिमगा से उनकी स्कूटी (CG-22-Y-1401) अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई है। ​थाना सिमगा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा कस्बे में लगे CCTV सर्विलांस कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदेही चोरी की स्कूटी को पैदल ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सिमगा से भाटापारा, हथबंद, सुहेला सड़क मार्ग में लगे सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर तथा मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

विधि विरोधी किशोर का इस्तेमाल एवं चोरी का तरीका:- ​हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों द्वारा विधि विरोधी किशोर का इस्तेमाल कर मार्केट/बाजार क्षेत्रों से गाड़ियों की रेकी कर चोरी करवाई जाती थी। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों, पार्ट्स और वाहनों को आपस में खपाया जाता था। ​गिरोह द्वारा मुख्य रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा के भीड़भाड़ वाले बाजार इलाकों को निशाना बनाया जाता था। आरोपियों के विरुद्ध अकेले बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वहीं पड़ोसी जिलों में भी मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले पंजीकृत हैं। मामले की जांच एवं विवेचना क्रम में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 326/2026 धारा 303(2), 317(2),340,95,112 BNS, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 83(2), एम.वी. एक्ट की धारा 39, 142(ख)(4) पंजीबद्ध किया गया है तथा ​सभी आरोपियों को आज दिनांक 09.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते की प्रक्रिया की जा रही है।

​ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की आम जनता से विशेष अपील 
1. ​पुरानी या सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदते समय गाड़ी के मूल कागजात (RC बुक, बीमा आदि) तथा असली वाहन मालिक की पहचान/सत्यापन की पूरी जानकारी अवश्य लें।
2. ​बिना किसी वैध दस्तावेज या बिना मालिक की सही जानकारी के किसी भी अनजान व्यक्ति से सस्ती कीमत में गाड़ी न खरीदें।
3. ​ऐसी गाड़ियां अधिकांशतः चोरी की होती हैं या किसी न किसी संगीन अपराध में संलिप्त रहती हैं।
4. ​अज्ञानतावश ऐसी चोरी की गाड़ियां खरीदने से न केवल आप कानून के झमेले में फंस सकते हैं (चोरी का माल खरीदने के अपराध में जेल हो सकती है), बल्कि इससे वाहन चोरी करने वाले अपराधियों का हौसला भी बढ़ता है।
5. ​सचेत रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध वाहन बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें!

​बरामद संपत्ति (कुल 13 वाहन):- ​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दबिश देकर निम्नलिखित वाहन व सामान जप्त किया:
1. ​दोपहिया वाहन: 11 (स्कूटी, मोटरसाइकिल एवं TVS एक्सेल)
2. ​मालवाहक वाहन: 02 (01 ई-रिक्शा एवं 01 मालवाहक गाड़ी)
3. ​अन्य सामग्री: 01 नग एक्स्ट्रा बैटरी।

गिरफ्तार आरोपीगण:
1. ​भागीरथी बंजारे पिता दयाराम बंजारे, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम घिरधोल, थाना पलारी।
2. ​लव कुमार मरकाम पिता मिठाई लाल मरकाम, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण।
3. ​तरुण कुमार साहू पिता तोरण साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण।
4. मामले में विधि विरोधी किशोर के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है l