बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक कन्हैया साहू एवं विशेषर साहू

09 Sep 2026

राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक कन्हैया साहू एवं विशेषर साहू 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी बधाई व शुभकामनायें

बलौदाबाजार l जिले के दो शिक्षक अपने  उत्कृष्ट कार्य के लिये राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर के लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति मे प्राथमिक शाला लमती विकासखंड भाटापारा के कन्हैया साहु एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघारी, विकासखंड बलौदाबाजार शिक्षक विशेषर साहू को सम्मानित किया।
दोनों शिक्षकों को कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को शाल -श्रीफल देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई व शुभकामनायें दी।

शासकीय प्राथमिक शाला लमती विकासखंड भाटापारा में सहायक शिक्षक के रूप में कन्हैया साहू 28 फरवरी 2009 से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षण को बाल-केंद्रित एवं रुचिकर बनाने के लिए स्वयं सहायक शिक्षण सामग्री एवं खिलौनों का निर्माण कर उनका प्रभावी उपयोग किया है। 'हिन्दी मात्रा मीटर', 'ट्र-इन-वन अंक शब्द ज्ञान' तथा खेल-खेल में गणित जैसी नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से वे बच्चों में सीखने की रुचि एवं बुनियादी कौशल विकसित कर रहे हैं।

बच्चों के लेखन कौशल के विकास के लिए रेत पर वर्ण लेखन अभ्यास, स्वतंत्र पठन की आदत विकसित करने के लिए स्वयं के व्यय से 'मुस्कान पुस्तकालय' तथा स्मार्ट टीवी, इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग उनकी नवाचारी कार्यशैली को दर्शाता है। विद्यालय में चारदीवारी निर्माण, वर्ष 2014 से जैविक किचन गार्डन एवं स्वयं निर्मित प्रिंट रिच वातावरण के माध्यम से उन्होंने विद्यालय को अधिक आकर्षक और सीखने योग्य बनाया है।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघारी, विकासखंड बलौदाबाजार मे पदस्थ  शिक्षक  विशेषर साहू, 30 अगस्त 2002 से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने अपने शिक्षकीय सफर की शुरुआत बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के एक दूरस्थ एवं एक शिक्षकविहीन विद्यालय से की। दिव्यांगता के बावजूद वे बाल-केंद्रित, खेल-खेल में शिक्षण, कहानी, गीत, अभिनय एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर बच्चों को रुचिकर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

विद्यालय के सुंदर एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके प्रयासों से विद्यालय में पुस्तकालय, किचन गार्डन, आकर्षक गार्डन एवं अन्य शैक्षणिक संसाधन विकसित हुए हैं। वे बच्चों में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की भावना विकसित करने के साथ समर कैंप के माध्यम से चित्रकला, बस्तर आर्ट, क्राफ्टिंग एवं संगीत जैसी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करते हैं।