बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

खरीफ सीजन में धान के बदले अन्य फसल की खेती के लिए होगा 10 हजार हेक्टेयर का निर्धारण

23 Jun 2026

खरीफ सीजन में धान के बदले अन्य फसल की खेती के लिए होगा 10 हजार हेक्टेयर का निर्धारण

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

बलौदाबाजार/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के विस्तार के सम्बन्ध में धान के बदले अन्य फसल दलहन,तिलहन एवं कपास की खेती के लिये जिले के किसानों को प्रोत्साहित करने तथा लगभग 10 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारण के निर्देश क़ृषि विभाग के अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने बताया क़ि कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ सीजन में धान के.बदले अन्य फसल लेने पर राज्य शासन द्वारा किसानों को 11 हजार रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि को बढाकर 15 हजार रुपए किया गया है। उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया क़ि शासन की मंशानुसार इस योजना का लाभ किसानों को देने के लिये जागरूकता अभियान चलाने तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो को लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अलग -अलग गांव में किसानों के खसरा होने पर सभी खसरो का एग्रीस्टेक में पंजीयन के लिए पटवारी,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समिति प्रबंधको की बैठक लेकर सभी खसरो का पंजीयन कराने के निर्देश दिये।


कलेक्टर ने राज्य शासन की महत्वपूर्ण सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा क़ि 31 हितग्राहीमूलक योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिये ग्राम पंचायत,क्लस्टर एवं बलॉक मुख्यालय में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियो को विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतवार छूटे हुए हितग्राही की संख्या की जानकारी तैयार कर शिविर के दौरान सभी हितग्राही को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में जल कर वसूली को गंभीरतापूर्वक लेते हुए वसूली में प्रगति लाने तथा जिन पंचायतों द्वारा रूचि नहीं ली जा रही है वहां के सचिव पर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व न्यायलयों में लंबित प्रकरणो को माह जुलाई तक निराकरण करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन लाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीपी ग्राम्स, जन शिकायत, स्वामित्व योजना आदि की समीक्षा की गई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, ए.आर.टंडन, निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।