बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

शास. उच्च. माध्य. विद्यालय रिसदा बलौदाबाजार में शिक्षक दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

08 Sep 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदा बलौदाबाजार में शिक्षक दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

बलौदाबाजार l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदा बलौदाबाजार में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के उत्साही छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का उल्लासपूर्ण गरिमामय आयोजन किया गया। विद्यालयीन परम्परानुसार कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन स्टाफ का डमी रोल निभाया। साथ ही वरिष्ठ छात्र छात्राओं ने कक्षा छठवीं से  12 वीं तक सभी कक्षाओं में जाकर तीन पीरियड तक अध्यापन कार्य भी संपन्न किया।

 कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना द्वारा हुई। तत्पश्चात श्रीफल एवं बुके भेंट कर शिक्षकों का स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा में कु.ज्योति, तानिया रेशमा यामिनी एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत सेवा जोहार समूहनृत्य, ने खूब तालियां बटोरी। कु प्रतिमा,मनीषा द्वारा प्रस्तुत युगल नृत्य, कु सम्मेष्वरी हेमलता द्वारा प्रस्तुत युगल नृत्य,कु नंदनी स्नेहा का एकल नृत्य ने कार्यक्रम में शमा बाँधा। कु हीना,रौशनी ने भाषण प्रस्तुत कर  प्रसिद्ध दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉक्टर राधाकृष्णन का पुण्य स्मरण किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक हास्यवर्धक एवं रोचक खेल स्पर्धाओं का खूबसूरत आयोजन भी किया गया।

 शिक्षकों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में गुरु शिष्य की  परम्परा को रेखांकित करते हुए उत्कृष्ट सोच अनुकूल व्यवहार एव सकारात्मक कार्य द्वारा आदर्श जीवन निर्वाह करने की नसीहत दिए। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने शिक्षकों को स्मृतिचिह्न भेंट कर शिक्षक दिवस समारोह को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रसंघ अध्यक्ष पूर्वेंद्र वर्मा,काजल एवं आकांक्षा ने किया।

 शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पार्वती वर्मा, शिक्षकगण अनिल कुमार बंजारे, दीपचंद बंजारे, रूपनारायण साहू, रमेश कुमार नेगी, नंदकुमार मल्होत्रा, इंद्र कुमार कोसले, धर्मेंद्र खरे, परस साहू, सनत खरे, संजय जोशी, भारती ऊके, अर्चना वर्मा, प्रार्थना महोबिया, विद्या साव, महादेवी वर्मा सहित कार्यालयीन स्टाफ गरिमा पैकरा, सुनील घृतलहरे, सहित अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।