बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दिव्यांग पीताम्बर को दिया लैपटॉप

23 Jun 2026

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दिव्यांग पीताम्बर को दिया लैपटॉप

आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिलेगी सहूलियत


बलौदाबाजार l कलेक्टर जनदर्शन लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण  का माध्यम के साथ ही संवेदनशील पहल का मिसाल भी बनता जा रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को जनदर्शन में कुलदीप शर्मा ने दृष्टि बाधित दिव्यांग पीतांबर बंजारे को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की  बेहतर तैयारी के  एक लैपटॉप प्रदान किया।

ग्राम लरिया निवासी 23 वर्षीय पीताम्बर बंजारे ने अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जन्म से ही दोनों आंखों से दृष्टिबाधित पीताम्बर ने अपनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद शासकीय दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, मठपुरैना से 12वीं की शिक्षा पूर्ण की तथा दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर से बीए अंतिम वर्ष उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में वे एमए में प्रवेश लेने की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं।

युवक की लगन, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सीएसआर मद से उसे लैपटॉप उपलब्ध कराया। लैपटॉप प्राप्त करने के बाद पीताम्बर बंजारे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अध्ययन सामग्री तक पहुंचने, ऑनलाइन पढ़ाई करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।