बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अगुवाई मे चला स्वच्छता अभियान

06 Oct 2026

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अगुवाई मे चला स्वच्छता अभियान

षष्ठी मंदिर के पास सड़क की सफाई से दिये स्वच्छता का सन्देश

बलौदाबाजार l सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत जिले मे अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता अभियान प्रमुख है। इसी कड़ी मे सोमवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अगुवाई मे बलौदाबाजार स्थित षष्ठी मंदिर के आस -आस  स्वच्छता अभियान चलाया गया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो ने हाथ मे झाड़ू लिये सड़क पर बिखरे कचरे की सफाई की औऱ कूड़ो को उठाकर डस्टबीन  मे डाला।  इस प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान से लोगों को स्वच्छता अपनाने औऱ कहीं भी कचरा नहीं फेंकने का सन्देश दिया गया।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के अनवरत 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक़ सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत यहां स्वच्छता अभियान चलाया गया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनाना एक आदत है जो 
धीरे धीरे बनता है। अब स्वच्छता के प्रति लोगों मे जागरूकता बढ़ी है औऱ इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जीतेन्द्र महले, राकेश ध्रुव,योगेश अग्रवाल,सुनीता वर्मा,नीलम सोनी सहित पार्षदगण मौजूद रहे।