बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार, नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

14 Sep 2026

क्या कर रहा नगरपालिका प्रशासन?

मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार, नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

मंडी रोड स्थित नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के पास बदहाल हालात, सब्जी खरीदने पहुंचने वाले आम नागरिक परेशान

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के प्रमुख मंडी रोड स्थित नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के पास पसरी गंदगी और अव्यवस्था ने नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है।
जिस स्थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के अंचलों से लोग सब्जी खरीदने पहुंचते हैं, वहां सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। सड़क किनारे कचरा, गंदगी और अव्यवस्थित वातावरण के कारण आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l 

जनता पूछ रही—सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसकी?

मुख्य बाजार जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर सफाई व्यवस्था का यह हाल नगरपालिका प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। एक ओर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर धरातल पर तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई के अभाव में गंदगी बढ़ती जा रही है। बाजार क्षेत्र में आने वाले नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के दुकानदारों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

पालिका प्रशासन मौन, कब होगी व्यवस्था दुरुस्त?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार की स्थिति इतनी भयावह है, तो नगरपालिका प्रशासन आखिर किस बात का इंतजार कर रहा है?

क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे?

क्या नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी?

या फिर आम जनता इसी गंदगी के बीच खरीदारी करने को मजबूर होती रहेगी?

नगरवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि मंडी रोड स्थित कॉम्प्लेक्स के आसपास तत्काल सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

अब देखना यह है कि नगरपालिका प्रशासन जनता की इस समस्या पर कब संज्ञान लेता है और सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाता है।