बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी का बलिदान दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई गई

31 Oct 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी का बलिदान दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई गई


बलौदाबाजार। स्थानीय कांग्रेस भवन, बलौदाबाजार में 31 अक्टूबर 2026 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी जी के साहसिक नेतृत्व, देश के प्रति उनके त्याग एवं बलिदान तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, साहस और देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय सदैव याद किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद्मेश्वरी साहू, कालिंदी वर्मा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जितेन्द्र नवरत्न,जिला महामंत्री लखेश साहू शहर महामंत्री नीरज बांधे, मोहन साहू, दिगंबर साहू,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, तिलक कन्नौजे,पार्षद सलमान शेख, पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र नामदेव, सुखदेव साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, आयुष भट्ट पहरी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दीनदयाल साहू, त्रिलोचन सेन, मोहसिन चौहान, सचिन शहर कांग्रेस वरुण नेताम, पवन दास मानिकपुरी,जतिराम साहू,सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहे l
कार्यक्रम का समापन दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने एवं देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।