बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

विश्व साक्षरता दिवस पर विशेष विधिक जागरूकता एवं साक्षरता अभियान का आयोजन

08 Sep 2026

विश्व साक्षरता दिवस पर विशेष विधिक जागरूकता एवं साक्षरता अभियान का आयोजन


बलौदाबाजार l प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक पाण्डेय के मार्गदर्शन मे मंगलवार को ‘‘विश्व साक्षरता दिवस’’ के अवसर पर एक विशेष विधिक जागरूकता एवं साक्षरता अभियान का आयोजन पैरा लीगल वालांटियर के द्वारा किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, सरकारी स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर आम नागरिकों और छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैरालीगल वाॅलिंटियर्स सदस्यों ने शिक्षा के अधिकार तथा शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शैक्षणिक कल्याणकारी योजना की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, समाज में साक्षरता के स्तर को बढ़ावा देने और कानूनी अधिकारों की बुनियादी समझ विकसित करने के उद्देश्य से लोगों को प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक पाण्डेय ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य  समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की अलख जगाना है, क्योंकि साक्षरता केवल अक्षरों का ज्ञान नहीं, बल्कि मानव विकास, गरिमा और अधिकारों की पहचान का सशक्त माध्यम है। शिक्षा के बिना एक सभ्य और न्यायप्रिय समाज की कल्पना अधूरी है।