बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

एक पेड़ मां के नाम अभियान सन्देश के साथ जन-जन का महाअभियान – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

01 Aug 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान सन्देश के साथ जन-जन का महाअभियान  – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा


बलौदाबाजार l जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन शनिवार को मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, सकरी (बलौदाबाजार) में उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, वनमंडलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री सहित सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के लिए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जंगलों को आग से सुरक्षित रखने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वनसाथियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया "एक पेड़ मां के नाम" एक सन्देश के साथ ही देशव्यापी महाअभियान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे जीवित रखना, उसकी नियमित देखभाल करना और उसे एक बड़े वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। तभी यह अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।