बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत ग्राम पैजनी शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

24 Aug 2026

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत ग्राम पैजनी शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि पंजीयन मे प्रगति लाने कड़े निर्देश

हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं जॉब कार्ड वितरित


बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने 'सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान' के तहत तहसील लवन के ग्राम पैजनी में आयोजित शिविर का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीयन में  प्रगति लाने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना से छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को शतप्रतिश लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे। इस शिविर क उद्देश्य है कि सभी 31 योजनाओं का संतृप्तिकरण हो। उन्होंने कहा कि शिविर के एक दिन पूर्व छूटे हुए हितग्राहियों से संपर्क कर शिविर की जानकारी दें और  योजना क लाभ दिलाएं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पटवारी,सचिव e2 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की नियमित उपस्थिति, पीडीएस दुकान,  आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों की जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्कूल पहुंच मार्ग मरम्मत एवं शौचालय की साफ -सफाई दुरस्त करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी मे दर्ज मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या तथा सुपोषित बचपन अभियान अंतर्गत पौष्टिक लड्डू वितररण  की जानकारी ली।उन्होंने गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी मे भर्ती कराने और नियमित लड्डू वितरण के निर्देश दिये।  इसीतरह पीएम आवास निर्माण के सम्बन्ध मे भी जानकारी ली।बताया गया कि ग्राम मे 248 आवास स्वीकृत है जिसमें से 148 पूर्ण हो गये हैं।

शिविर मे 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड एवं पीएम आवास पूर्ण करने वाले 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई।  वृद्धवस्था पेंशन,दिव्यांग पेंशन एवं मोटराइज्ड  ट्राईसिक के लिये तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।