बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर अत्यंत संवेदनशीलता एवं कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी को रिपोर्ट के तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रार्थिया (पीड़िता की मां) ने थाना भाटापारा ग्रामीण में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति शिवकुमार यादव उसकी नाबालिक पुत्री (उम्र 17 वर्ष) के साथ डरा-धमकाकर व मारपीट कर लगातार गलत काम (जबरन दुष्कर्म व छेड़छाड़) कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 478/2026, धारा 64(2)(च)(ड),74, 296,115(2),351(3) बीएनएस धारा 4,6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) एवं धारा 75 जे.जे. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) कराया गया एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी शिवकुमार यादव को दिनांक 22.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- शिवकुमार यादव उम्र: 36 वर्ष
निवासी: थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम