बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया महेश नवमी

23 Jun 2026

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया महेश नवमी

बलौदाबाजार l बलौदाबाजार में माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के सभी माहेश्वरी बंधु एवं परिवारजनो प्रातःकाल राम सागर तालाब के पास स्थित गंगेश्वर मंदिर 
में भगवान भोलेनाथ के मंदिर में एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के महाअभिषेक से हुई। समाजजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध, जल एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और भगवान शिव से समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
समाज के वरिष्ठजनों जुगल भट्टर ने महेश नवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व माहेश्वरी वंश की उत्पत्ति का प्रतीक है तथा समाज को एकता, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "जय महेश" के जयघोष से गूंज उठा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज की उन्नति एवं कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
महेश नवमी के इस भव्य आयोजन ने समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। बलौदा बाजार माहेश्वरी समाज द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में मरीज को फल वितरण किया गया तथा वृंदावन कॉलोनी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया माहेश्वरी समाज बालोद बाजार के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नत्थानी सचिव दिलीप माहेश्वरी जुगल भट्टर महेंद्र भट्टर नरेश भट्टर अरुण माहेश्वरी  प्रदीप महेश्वरी प्रियंक माहेश्वरी पवन माहेश्वरी विकास माहेश्वरी आशीष श्रीधर भट्टर विकास आयुष हर्षित महेश्वरी एवं महिलाएं सोमा भट्टर मीना नत्थानी गार्गी माहेश्वरी श्याम भट्टर श्वेता माहेश्वरी रानू माहेश्वरी श्रुति महेश्वरी  प्राची पूरन पायल भट्टर पूनम माहेश्वरी वर्षा माहेश्वरी उपस्थित थे l