बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित

06 Sep 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को  मेडल व  प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित

बलौदाबाजार l राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे रविवार को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया और बेहतर भविष्य की शुभकामनायें दी। इस दौरान नन्हे बच्चों ने कराते का प्रदर्शन भी किया।प्रतियोगिता मे लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज जो बच्चे खेल मे भाग लिये हैं उनमे से कुछ ने जीता  है और बाकी ने जीतने के अनुभव सीखा।उन्होंने कहा कि आप आज के खिलाडी ही नहीं बल्कि विकसित भारत संकल्प के भविष्य भी है।कुछ बच्चों की रूचि खेल मे,कुछ की पढ़ाई मे और कुछ दोनों मे रूचि लेते हैं,जिसमें भी रूचि हैं उसका लक्ष्य तय करें। लक्ष्य हासिल करने मे नअनुशासन और अभ्यास जरुरी है।  उन्होंने कहा कि ,लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। हर किसी के अंदर शक्ति हैं,अपनी क्षमता को पहचाने और उसी दिशा मे ऊर्जा लगाएं। अपने सपने के प्रति सचेत रहे, खेल मे बेहतर करें  और अपने परिवार,समाज और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने जिले मे खेल प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने मे जिला प्रशासन की प्रतबद्धता दोहराई।

इस खेल के खिलाड़ियों को दिया गया मेडल -

 इस अवसर पर व्हालीबाल, बैडमिंटन,कराते, बास्केट बॉल, मल्ल खम्भ 10 से 12 वर्ष एवं 13 से 17 वर्ष के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम अरविन्द कुमार टी, तहसीलदार निवेश कोरेटी,वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित कोच एवं खिलाडी उपस्थित थे।