बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बच्चों ने जताई क्रिकेटर बनने की इच्छा,कलेक्टर ने तत्काल बैट-बॉल दिलाकर बच्चों का बढ़ाया उत्साह

04 Jul 2026

समाचार

बच्चों ने जताई क्रिकेटर बनने की इच्छा,कलेक्टर ने तत्काल  बैट-बॉल दिलाकर बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कलेक्टर ने प्राथमिक शाला खम्हारडीह का किया निरीक्षण,बच्चों से किया आत्मीय संवाद,अतिरिक्त कक्ष निर्माण की दी मंज़ूरी

बलौदाबाजार l कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने रविवार को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत  प्राथमिक शाला खम्हारडीह का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान  बच्चों ने  डॉक्टर,  शिक्षक, पुलिस अधिकारी और सैनिक बनने की इच्छा व्यक्त की। वहीं विकास कुमार पैकरा और पीयूष पैकरा ने बड़े होकर क्रिकेटर बनने का सपना साझा किया । बच्चों के खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने तत्काल उन्हें बैट एवं बॉल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में बच्चों को बैट-बॉल प्रदान किए गए। खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने कलेक्टर को थैंक यू सर कहा।

इसी दौरान कक्षा पांचवीं की छात्रा देविका रात्रे ने कहा कि वह भविष्य में कलेक्टर बनना चाहती है। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने उसका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी और निरंतर मेहनत करेगी तो निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी। उन्होंने सभी बच्चों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा है। आवश्यकता केवल उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीणों से भी बच्चों का नियमित उत्साहवर्धन करने तथा उनकी शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की आवश्यकता से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने विद्यालय भवन के लिए दो अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का आश्वासन दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, डीईओ संदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।