बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार से 02 वरिष्ठ अधिकारियों की भावभीनी विदाई

31 Jul 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार से 02 वरिष्ठ अधिकारियों की भावभीनी विदाई

 सेवानिवृत्ति समारोह का हुआ भव्य आयोजन
​सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू एवं प्रधान आरक्षक 259 नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने किया सम्मानित!
शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर अधिकारियों की 37-42 वर्षों की निष्ठावान सेवाओं की भूरि-भूरि सराहना की गई!
दोनों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की पुलिस परिवार ने की कामना!

बलौदाबाजार l पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में आज दिनांक 31.07.2026 को विभाग में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठावान व समर्पित सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों— सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू एवं प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी के सम्मान में एक गरिमामयी विदाई सह-सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के मुख्य आतिथ्य तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर किया गया सम्मानित:- समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे दोनों अधिकारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग को दी गई उत्कृष्ट, अनुशासित व निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके सुखी, समृद्ध, स्वस्थ एवं दीर्घायु भावी जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
​सेवानिवृत्त अधिकारियों का गौरवशाली सेवा सफर:

सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू:
1. ​भर्ती दिनांक: 03 सितंबर 1989 (आरक्षक पद पर भर्ती)
2. ​सेवानिवृत्ति दिनांक: 31 जुलाई 2026
3. ​सेवा यात्रा: सउनि उत्तर साहू ने अपने लगभग 37 वर्षों के लंबे सेवाकाल में जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण थानों एवं चौकियों में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। वे वर्तमान में यातायात शाखा बलौदाबाजार में पदस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं।

​प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी:
1. ​भर्ती दिनांक: 12 अगस्त 1984 (आरक्षक पद पर भर्ती)
2. ​सेवानिवृत्ति दिनांक: 31 जुलाई 2026
3. ​सेवा यात्रा: प्र.आर. नारायण अवस्थी ने पुलिस विभाग में लगभग 42 वर्षों की सुदीर्घ एवं सराहनीय सेवाएं दीं। अपने सेवाकाल में जिले के अनेक थानों/चौकियों में पदस्थ रहकर कार्य करने वाले श्री अवस्थी वर्तमान में थाना राजादेवरी में पदस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त हुए।

पुलिस परिवार एवं स्वजन रहे उपस्थित:- ​इस भावुक व गरिमामयी अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों के परिवार के सदस्य, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।