बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक

08 Sep 2026

जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक

जिले मे सभी कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन और जनसहभागिता हेतु दिये महत्वपूर्ण निर्देश 


बलौदाबाजार l जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को जिला प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस बलौदाबाजार मे सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर  नोडल अधिकारों की बैठक ली। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान को अति महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्यक्रमो के बेहतर आयोजन और अधिक से अधिक जनसहभागिता हेतु आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये। बैठक मे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय उपस्थित थे।


मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान  का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षो के जन सेवा, 2047 तक विकसित भारत के सामूहिक संकल्प,समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है।अभियान के दौरान सभी कार्यक्रम आयोजन की तिथिवार रूप रेखा तैयार करने, रूट चार्ट,सुरक्षा, जनसहभागिता को विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की बेहतर निर्वाहन करते हुए अभियान को सफल बनाने  का आह्वान किया।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह अभियान हमारे लिये अत्यंत गौरवशाली है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को जन जन तक पहुंचाने  और लोगों मे सामूहिक सेवा की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि जिले मे सभी कार्यक्रम का बेहतर आयोजन हो यह सबकी जिम्मेदारी हैं। सभी के समन्वित कार्य से आयोजन को सफल बनाना हैं। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत आशीर्वाद का दिया ,सपनो का भारत ,आंगन उत्सव ,विकसित भारत संकल्प यात्रा ,सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान  सहित 12 कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।

बैठक मे पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ सनम जांगड़े,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।